पंजीकरण के सम्बन्ध में

पंजीकरण के सम्बन्ध में


पंजीकरण के सम्बन्ध में

वर्तमान समय में हीरक जयंती कार्यक्रम के पंजीयन संबंधी बहुत से प्रश्न उठ रहे है अतः हमारी जिम्मेदारी है कि प्रश्नों एवं दुविधाओं का उत्तर तर्कपूर्ण दिया जाये।

प्रश्न 1. पंजीयन कौन कर सकता / सकती है?

उत्तर- पंजीयन राशि केवल शासकीय नागार्जुन स्नात्कोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व छात्र-छात्राएं कर सकते है।

प्रश्न 2. क्या महाविद्यालय के वर्तमान नियमित छात्र छात्राओं को पंजीयन राशि देना होगा?

उत्तर- नहीं प्रवेश के लिये उन्हें केवल आई डी कार्ड लाना है, जिसमें महाविद्यालय का वर्तमान वर्ष का प्रवेश की जानकारी हो।

प्रश्न 3. भूतपूर्व प्राध्यापक (सेवानिवृत्त), कर्मचारी (सेवानिवृत्त) को पंजीयन कराना होगा?

उत्तर- नहीं। हीरक जयंती कार्यक्रम में प्रवेश हेतू एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा आमंत्रित किया जायेगा।

प्रश्न 4. वर्तमान प्राध्यापक एवं कर्मचारी को क्या पंजीयन कराना होगा?

उत्तर- नहीं। हीरक जयंती कार्यक्रम में वर्तमान प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण मेजबान होंगे।

प्रश्न 5 पंजीयन शुल्क 2000 रूपये क्यों? जबकि वर्ष 2019 में पंजीयन शुल्क केवल 1000 रूपये था।

उत्तर- वर्ष 2019 के एलुमिनी कार्यक्रम केवल एक दिन का था। हीरक जयंती कार्यक्रम तीन दिनों का है, जिसमें तीनों दिन भोजन, नाश्ता एवं चाय की व्यवस्था होगी। मुम्बई से कलाकारों का मनोरंजन होगा। साईंस कॉलेज मैदान में व्यवस्थागत् बड़ा खर्च है। यदि हम गणना करे तो प्रत्येक पंजीयनकर्ता पर लगभग राशि रू. 3000/- व्यय होंगे। पंजीकृत के साथ आये आमंत्रित पति-पत्नि को भी प्रवेश देने का प्रावधान है। सभी पंजीकृत पूर्व छात्रों को स्मृतिचिन्ह भी प्रदान किया जायेगा ।

प्रश्न 6 मेमेंटो और सदस्यता पत्र किन्हें मिलेगा?

उत्तर- केवल पंजीकृत एलुमिनी सदस्य को ।

प्रश्न 7 प्रीमियम सदस्यता क्या है?

उत्तर- सक्षम एलुमिनी जो 'हीरक जयंती कार्यक्रम को भव्य आयोजन में अपना सहयोग देने हेतू न्यूनतम राशि रू. 11,000/- प्रदान कर रहे हैं उन्हे कुछ लोग प्रीमियम सदस्य" कहा जा रहा है। कुछ लोग राशि रू. 11000 रू. प्रदान करने वाले सदस्यों को "Elite Member" भी लिख रहे हैं। वास्तविकता यह है कि एलुमिनी समिति की दृष्टि से सभी पूर्व सदस्य समान है और सभी का सम्मान है। उल्लेखनीय है कि जिनके द्वारा राशि रू. 11000/- प्रदान किया जा रहा है, इन सदस्यों का नाम मनीषा" में विशेष रूप से धन्यवाद के साथ उल्लेखित किया जायेगा।